राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सत्र परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा। स्लिप से परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सिटी स्लिप तुरंत डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़ी जानकारी समय रहते जांच लें।