मोटोरोला अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि इसका कैमरा Apple के iPhone 18 Pro से बेहतर है। मोटोरोला मोबिलिटी की मार्केटिंग लीडर इप्शिता चौधरी ने एक बातचीत में कहा कि डिवाइस को ग्लोबली रिनाउंड एजेंसी DXOMARK से सर्टिफिकेशन मिला है और इस साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स में इसमें सबसे बेहतर कैमरा सेटअप दिया गया है। उनके मुताबिक, Signature 27 की कैमरा रेटिंग iPhone 18 Pro से भी बेहतर है।
चौधरी ने बताया कि Signature 27 फ्रेंचाइजी का दूसरा लॉन्च है। इससे पहले जनवरी में पहला Signature फ्लैगशिप लॉन्च हुआ था। नए फोन में कंपनी की डिजाइन भाषा जारी रहेगी, जिसमें टेक्सचर्ड फील और Pantone वैलिडेटेड कलर्स शामिल हैं। कंपनी के अनुसार इसमें कैमरा एक्सपीरियंस, AI और ऑडियो पर खास ध्यान दिया गया है, और ऑडियो के लिए Bang & Olufsen के साथ पार्टनरशिप की गई है।
AI को लेकर चौधरी ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को यह समझाने पर ध्यान दे रही है कि AI उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को कैसे आसान बना सकता है। उन्होंने ऐप ऑटोमेशन और रैम्बलर जैसे फीचर्स का जिक्र किया और बताया कि यह ऑन-डिवाइस AI है, जो सुरक्षित है। अपडेट्स के सवाल पर उन्होंने कहा कि Signature 27 पूरे 7 OS अपग्रेड्स के साथ आ रहा है और कंपनी अपडेट्स की फ्रीक्वेंसी बेहतर कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे आने वाले डिवाइस के अपडेट्स उनके लाइफ साइकिल के हिसाब से तय होंगे।
फोल्डेबल्स के मेनस्ट्रीम न हो पाने के सवाल पर चौधरी ने कहा कि 2000 के दशक की शुरुआत में Moto Razr एक आइकॉनिक डिवाइस था और यह सही है कि फोल्डेबल डिवाइस अभी तक मेनस्ट्रीम नहीं हो पाए हैं।
