देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को AQI गिरकर 271 पर आ गया, जिसे प्रदूषण के लिहाज से लोगों के लिए राहत माना जा रहा है। इससे पहले पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अपने चरम पर पहुंच गया था।

प्रशासन की ओर से वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों का असर जमीन पर दिख रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ये प्रयास और तेज किए जाएंगे। वहीं, प्रदूषण में राहत के बाद दिल्ली में ग्रेप-3 की पाबंदियों को हटा लिया गया है, जबकि ग्रेप-1 और ग्रेप-2 के तहत प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे।

चिकित्सकों ने सर्दी के मौसम में विशेष स्वास्थ्य सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि लोगों को प्रदूषण की वजह से किसी तरह की परेशानी न हो। खासकर बच्चों और बुजुर्गों से स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने को कहा गया है, क्योंकि इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा इन्हीं लोगों को होता है। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम कैसा भी हो, अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।