दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की ग्रैप उप-समिति ने क्षेत्र से GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी हैं। यह निर्णय दैनिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में गिरावट के साथ इसके 204 पर पहुंचने के बाद लिया गया। इस फैसले से लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत मिलेगी।

हालांकि, 30.10.2026 के आदेश के अनुसार ग्रैप के पहले और दूसरे चरण के तहत सभी कार्रवाई और प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेंगे। यानी GRAP-1 और GRAP-2 के प्रतिबंध अभी भी जारी रहेंगे।

बता दें कि दिल्ली में आज सुबह की तस्वीर में इंडिया गेट के पास कुछ लोग जॉगिंग करते देखे जा सकते हैं। यह तस्वीर एएनआई की है।