दिल्ली पुलिस ने मकोका मामले में कुख्यात अपराधी प्रदीप उर्फ अनिल उर्फ सलामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुकेश उर्फ पुनीत गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिस पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। मकोका के तहत दर्ज एफआईआर में अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस ने इस मामले में करीब 80 लाख रुपये नकद और बैंक खातों में जब्त किए हैं, साथ ही एक थार रॉक्स गाड़ी भी जब्त की है। बुधवार को आरोपी को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
अब पुलिस गैंग की चल-अचल संपत्तियों और अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
