देश में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत 8 राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। रविवार को भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा देखा गया था।

विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन तापमान 0°C दर्ज किया गया।

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और पुडुचेरी में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने राज्यों में आज के मौसम को लेकर मैप के जरिए जानकारी दी है। साथ ही विभाग ने प्रदूषण को लेकर भी अपडेट जारी किया है और बताया है कि कहां कितना न्यूनतम तापमान रहेगा।