मजबूत अल-नीनो के कारण हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। हिंदूकुश हिमालय विंटर आउटलुक 2026 के अनुसार, इससे सर्दियों में नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के अलावा अफगानिस्तान और बांग्लादेश में भी इसका असर रहेगा, जहां अधिक बारिश और ठंड का अनुमान है।
अमेरिका की नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के अनुसार, अल-नीनो इस समय मजबूत से बहुत मजबूत स्थिति में है। 1950 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद इसके सबसे मजबूत बनने की संभावना करीब 60 प्रतिशत बताई गई है।
यह रिपोर्ट काठमांडू स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD), बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के इंस्टीट्यूट ऑफ एटमॉस्फेरिक फिजिक्स ने मिलकर तैयार की है।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
