कोहरे के कारण सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर ने 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों को रद, आंशिक रूप से रद या उनकी आवृत्ति में कमी की है। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि संरक्षित रेल परिचालन को लेकर यह निर्णय लिया गया है।

पूरी तरह रद की गई ट्रेनों में गाड़ी सं. 14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027), गाड़ी सं. 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस (2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027), गाड़ी सं. 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस (4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027), गाड़ी सं. 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस (6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027), गाड़ी सं. 22857 सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस (7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027) और गाड़ी सं. 22858 आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस (8 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027) शामिल हैं।

इसी तरह गाड़ी सं. 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस (5 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027), गाड़ी सं. 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस (3 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027), गाड़ी सं. 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस (3 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027), गाड़ी सं. 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस (1 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027), गाड़ी सं. 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (3 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027) और गाड़ी सं. 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027) भी रद रहेंगी।

सूची के अनुसार गाड़ी सं. 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027), गाड़ी सं. 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027), गाड़ी सं. 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस (7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027), गाड़ी सं. 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस (8 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027), गाड़ी सं. 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस (3 दिसंबर 2026 से 25 फरवरी 2027), गाड़ी सं. 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस (4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027), गाड़ी सं. 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस (1 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027) और गाड़ी सं. 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस (2 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027) का परिचालन भी रद रहेगा।

वहीं, कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाले निर्धारित दिनों में रद रहेगा। इनमें गाड़ी सं. 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (3 दिसंबर 2026 से 25 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार), गाड़ी सं. 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार), गाड़ी सं. 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस (2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक प्रत्येक बुधवार) और गाड़ी सं. 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस (3 दिसंबर 2026 से 25 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार) शामिल हैं।