जमशेदपुर के गालूडीह में एनएच-18 पर पुतरू टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक चलती डस्टर कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
घटना के समय कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।
आग कैसे लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
