हमीरपुर-सुजानपुर मार्ग पर अणु में शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे एक निजी बस और निजी एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के कारण एंबुलेंस का अगला शीशा टूट गया। राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस चालक को कोई चोट नहीं आई और घटना के समय एंबुलेंस में कोई मरीज या अन्य सवारी मौजूद नहीं थी।
घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सड़क पर लगी वाहनों की कतारों को हटाकर यातायात बहाल करवाया और एंबुलेंस चालक के संबंध में जानकारी जुटाई।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय एंबुलेंस चालक नशे में था। पुलिस चालक के नशे में होने के पहलू की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन जारी है।
इस हादसे के बाद निजी एंबुलेंस सेवाओं के संचालन और चालकों की जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं। मरीजों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालने वाले चालक का नशे में वाहन चलाना गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।
