भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना शनिवार को भोपाल में खेली जा रही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया से है। सलीमा टेटे की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने गुरुवार को मलेशिया को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी और अब उसकी नजर लगातार दूसरी जीत पर है।
मैच में भारतीय टीम ने पहला गोल मुमताज खान के स्टिक से किया। पहले हाफ के खत्म होने तक भारत 1-0 से आगे था। इससे पहले पहले क्वार्टर में भारतीय टीम को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पाई। दूसरे क्वार्टर में भी भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, मगर गोल नहीं हो सका। दक्षिण कोरिया ने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया।
दूसरे गोल की शुरुआत डी के अंदर जाकर मिले पेनल्टी से हुई। सुनेलिता टोप्पो ने शानदार डिफ्लेक्शन करते हुए गोल दागा, जिससे भारत की बढ़त 2-0 की हो गई।
मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए पाठक हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रह सकते हैं।
