वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 166 ओवर में 9 विकेट पर 720 रन बनाए। इसके साथ टीम इंडिया ने 352 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाया और टॉप ऑर्डर से निचले मध्यक्रम तक लगभग हर बल्लेबाज ने रन बटोरे।

ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 89 गेंदों में 16 चौकों के सहारे 85 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 290 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 136 रन की पारी खेली। तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल ने 175 गेंदों में 80 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 146 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 98 रन बनाकर दो रन से शतक से चूक गए।

मध्यक्रम में ऋषभ पंत ने 153 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 128 रन की शतकीय पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 79 गेंदों में 78 रन बनाए। निचले क्रम में अंशुल कंबोज ने 38, वाशिंगटन सुंदर ने 24 और आकाश दीप ने 5 गेंदों में दो छक्कों के सहारे 13 रन जोड़े, जबकि जसप्रीत बुमराह 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर भारतीय बल्लेबाज भारी पड़े। स्पिनर ग्लेन फिलिप्स ने 24 ओवर में 154 रन देकर 3 और रचिन रवींद्र ने 10 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए। तेज गेंदबाज जैकब डफी सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 33 ओवर में 201 रन देकर 1 विकेट लिया। मैट हेनरी (94 रन), काइल जैमीसन (88 रन) और नाथन स्मिथ (84 रन) को भी एक-एक सफलता मिली, जबकि डेरिल मिचेल 6 ओवर में 39 रन देकर विकेट से खाली हाथ रहे।