विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की उम्मीद बरकरार रखने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया था। टॉप-5 बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 720 रन बनाए थे। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक लगाए थे।

हालांकि, भारतीय गेंदबाज पहले टेस्ट में 20 विकेट नहीं ले पाए, जिसकी वजह से भारत ने अधिकतर समय दबदबा बनाए रखने के बावजूद मैच ड्रॉ हो गया। यह मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के लिए बड़ा झटका था।

दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। क्राइस्टचर्च में भारतीय टीम ने अभी तक सिर्फ एक ही टेस्ट खेला है और उसमें उसे हार झेलनी पड़ी है। गेंदबाजों में गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा के साथ-साथ आकिब नबी और अर्शदीप सिंह ने भी नेट पर अभ्यास किया। आक्रमण में एकमात्र संभावित बदलाव बरार को प्रसिद्ध या कंबोज की जगह अंतिम एकादश में शामिल करना हो सकता है।

भारत ने न्यूजीलैंड में 2009 के बाद कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है; तब ही टीम ने यहां सीरीज भी जीती थी। क्राइस्टचर्च टेस्ट में जीत मिलने पर मैच के साथ ही सीरीज भारत के कब्जे में आ जाएगी। इस दौरे पर भारत टी20 और वनडे सीरीज जीत चुका है।