वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस में महानिदेशक पीएसी के पद पर तैनात हैं और शीघ्र ही इस पद से इस्तीफा देकर अपना नया कार्यभार संभालेंगे।

इस नियुक्ति के साथ ही उत्तर प्रदेश के चारों प्रमुख भर्ती बोर्डों की कमान अब ऐसे अधिकारियों के पास आ गई है, जो आईपीएस अधिकारी रहे हैं।

आलोक सिंह की नियुक्ति को राज्य की भर्ती व्यवस्था में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि अब प्रमुख भर्ती संस्थाओं का नेतृत्व पुलिस सेवा के अनुभवी अधिकारियों के हाथ में है।