एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला दोहा में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत-ए ने श्रीलंका-ए को जीत के लिए 318 रनों का लक्ष्य दिया है।
भारत-ए की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने टीम को मजबूत नींव दी। वैभव अर्धशतक लगाने से चूक गए, जबकि अभिषेक 78 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने 63 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। कुमार कुशाग्र 21 रन बनाकर आउट हुए।
मध्यक्रम में भारतीय टीम लड़खड़ाई। रिंकू सिंह 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सूर्यांश शेडगे 10 रन ही बना सके। 235 रनों पर छह विकेट गिरने के बाद शाहबाज अहमद ने मोर्चा संभाला और 45 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। तनुष कोटियान 28 रन बनाकर आउट हुए और हर्षित राणा गोल्डन डक पर लौटे।
श्रीलंका-ए की ओर से जनिथ लियानागे, रविंदु फर्नांडो, निपुन धनंजय और लहिरू समराकून ने विकेट लिए। ग्रुप स्टेज में भारत-ए को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि श्रीलंका-ए टूर्नामेंट में अब तक अजेय है। दोनों टीमें फाइनल का टिकट पाने के लिए आमने-सामने हैं।
