सर्दियों में कम एक्सरसाइज, ज्यादा ठंड और कम धूप जैसी वजहों से शरीर में आलस और सुस्ती बढ़ जाती है। इसके चलते कई लोगों का वजन भी इसी मौसम में बढ़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ जापानी तकनीकें मददगार हो सकती हैं।

शिन्रिन-योकू तकनीक रोजाना कठोर एक्सरसाइज के बजाय प्रकृति के बीच समय बिताने पर जोर देती है। कई बार व्यक्ति शारीरिक थकान के बजाय मानसिक थकावट के कारण कुछ नहीं कर पाता, ऐसी स्थिति में यह तकनीक उपयोगी मानी जाती है। वहीं काइजेन का अर्थ है लगातार सुधार करते रहना। इसमें जीवनशैली में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होती, बल्कि 2-3 मिनट की डीप ब्रीदिंग या पुश-अप जैसे छोटे बदलावों से रूटीन ठीक किया जा सकता है।

इकिगाई तकनीक जीने की वजह या सुबह उठने के उद्देश्य से जुड़ी है। माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति का सुबह उठने का कारण मजबूत हो, तो वह आलस और सुस्ती का शिकार नहीं होता। इसके लिए रात में सोते समय और सुबह उठते समय खुद से सवाल करें कि अगले दिन का लक्ष्य क्या है।

खानपान भी जीवनशैली को प्रभावित करता है। मेन हारा हाची बू तकनीक के मुताबिक, व्यक्ति को भरपेट खाने के बजाय 80 प्रतिशत तक ही खाना चाहिए, ताकि बचा हुआ 20 प्रतिशत पेट सुस्ती और आलस से दूर रखने में मदद करे। वहीं कायकाकू तकनीक में छोटी-छोटी आदतों के बजाय रूटीन में तुरंत बदलाव करने की बात कही गई है, जो काइजेन से उलटी फिलॉसफी है। यह बदलाव मानसिक हो या शारीरिक, यह व्यक्ति पर निर्भर करता है।