कोलकाता में 14 वर्षीय जेन्सी कनाबर प्रोफेशनल सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने सानिया मिर्जा का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सानिया ने साल 2002 में 15 साल 10 महीने की उम्र में हैदराबाद में आईटीएफ सिंगल्स फाइनल में जगह बनाई थी।

गुजरात की उभरती हुई खिलाड़ी जेन्सी ने यह उपलब्धि एचसीएल आईटीएफ डब्ल्यू15 कोलकाता टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स की फ्लोरेंटाइन डेकर्स को 6-1, 6-0 से हराकर हासिल की। 14 साल 11 महीने की जेन्सी ने बंगाल टेनिस एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स में यह मैच जीतने और अपने पहले प्रोफेशनल सिंगल्स फाइनल में पहुंचने के लिए केवल 54 मिनट का समय लिया।

रविवार को होने वाले फाइनल में उनका मुकाबला इंडोनेशिया की टॉप सीड प्रिस्का मैडलिन नुग्रोहो से होगा। बिना किसी सीडिंग वाली जेन्सी ने कोलकाता में अपने चारों मैच बिना कोई सेट गंवाए जीते हैं।