परिसीमन बिल के मुद्दे पर कांग्रेस के लिए चिंता बढ़ती दिख रही है। इंडिया ब्लॉक के प्रमुख घटक और झारखंड में सत्तारूढ़ हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) इस बिल का समर्थन कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक इंडिया ब्लॉक इस बिल का विरोध कर रहा है, लेकिन JMM ने अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।

पार्टी की ओर से शनिवार को कहा गया था कि प्रस्तावित विधेयक का झारखंड पर क्या असर पड़ेगा, इसका आकलन करने के बाद ही पार्टी अपना पक्ष तय करेगी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी द्वारा बिल के समर्थन की संभावना अधिक बताई जा रही है।

अगर JMM इस बिल का समर्थन करती है, तो कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जाएगा। बता दें कि परिसीमन बिल पर इंडिया ब्लॉक की ओर से विरोध जताया जा रहा है, जबकि JMM की स्थिति अभी साफ नहीं है।

यह खबर अपडेट की जा रही है।