जेपी मॉर्गन चेस के थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स पर साइबर हमला हुआ है, जिसमें लगभग 16,000 ग्राहकों का संवेदनशील डेटा लीक होने की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'नॉन-प्रॉफिट' नाम के एक रैनसमवेयर ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बैंक की ओर से कहा गया है कि हमले में कई ग्राहकों का डेटा लीक हो सकता है।
जेपी मॉर्गन चेस के लिए काम करने वाले थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स पर साइबर हमला हुआ है। वित्तीय संस्थान जेपी मॉर्गन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में कई ग्राहकों का डेटा लीक होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक रैनसमवेयर ग्रुप ने बैंक के करीब 16,000 अमीर ग्राहकों का डेटा लीक किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक लीक हुए डेटा में ग्राहकों से जुड़ी कई अहम जानकारियां जैसे उनके ईमेल, पते और फोन नंबर शामिल हैं। फॉक्स न्यूज की खबर के अनुसार इस हमले के पीछे 'नॉन-प्रॉफिट' नाम का रैनसमवेयर ग्रुप है, जिसने जेपी मॉर्गन चेस, मास्टरकार्ड और वीजा के ग्राहकों का डेटा लीक करने की जिम्मेदारी ली है।
बताया जा रहा है कि इस डेटा सेंधमारी में थर्ड-पार्टी बिजनेस पार्टनर शामिल थे, जिसकी वजह से ग्राहकों के ईमेल, फोन नंबर और अकाउंट आईडी उजागर हो गए।
