काकोरी सीएचसी में बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसी को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में दो बेड बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. के.डी. मिश्रा ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में दो बेड बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में तीन बेड हैं, जहां भर्ती मरीजों की स्वास्थ्य निगरानी के लिए वाइटल मॉनिटर लगे हुए हैं।

बुधवार को ओपीडी में 250 नए मरीज आए, जबकि पुराने मरीजों की संख्या करीब 150 रही। सीएचसी के पुराने भवन में चल रही ओपीडी में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार और पूर्व सीएचसी अधीक्षक डॉ. पिनाक त्रिपाठी ने मरीजों को परामर्श दिया। ओपीडी में प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. के.डी. मिश्रा के अनुसार एमसीएच भवन में भी डे केयर के अंतर्गत मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। उल्लेखनीय है कि इस खबर के साथ प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।