गुजरात के कच्छ में भचाऊ इलाके के पास मोती चिराई के निकट एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइवर पर चढ़ गया और उसमें आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार, वाहन चलाते समय ड्राइवर का ट्रेलर पर से नियंत्रण हट गया, जिससे संतुलन बिगड़ा और ट्रेलर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ा। जानकारी के मुताबिक, आग लगने से पहले यह भारी ट्रेलर डिवाइडर के ऊपर करीब 50 मीटर तक आगे बढ़ता और घिसटता रहा।
इसके तुरंत बाद ट्रेलर में आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। आग की लपटें काफी तेज थीं, लेकिन करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
