मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को आईपीएल 2027 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने 16 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, जबकि 14 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में अर्शदीप सिंह, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रेयान रिकलटन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स शामिल हैं।

रिलीज किए गए खिलाड़ियों में अली गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, केशव महाराज, कृष भगत, महिपाल लोमरोर, मयंक मार्कंडे, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार, रॉबिन मिंज, रुचित अहिर और ट्रेंट बोल्ट के नाम शामिल हैं।

आईपीएल 2026 में नौवें स्थान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस को आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम छठे खिताब की तलाश में है। आगामी सीजन में किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के हेड कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

मुंबई इंडियंस के पास आगामी नीलामी के लिए 32.6 करोड़ रुपये का पर्स बचा है और उसे नौ स्थान भरने हैं, जिनमें दो विदेशी खिलाड़ियों की जगह शामिल है। फ्रेंचाइजी की नजरें 16 दिसंबर 2026 को गोवा में होने वाली मिनी नीलामी पर लगी हैं।