नीमडीह प्रखंड के जुगीलोंग गांव में अवैध महुआ शराब बनाने के बाद निकलने वाले अवशेष और गंदगी तालाब के आसपास खुले में फेंकी जा रही है। इससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है और पशुओं व इंसानों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार शराब तैयार करने के बाद बचे अवशेष तालाब में और उसके आसपास डाले जा रहे हैं, जिससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। दूषित पानी के इस्तेमाल से पशुओं के बीमार होने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब की सफाई कराने की मांग की है, ताकि पानी को दूषित होने से रोका जा सके और स्वास्थ्य संबंधी खतरा कम हो सके।
