पंजाब की प्रमुख मंडियों में शनिवार (21 नवंबर) को अनाज, दाल-दलहन, खाद्य तेलों और कपास के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया। अमृतसर, खन्ना, लुधियाना, जालंधर और बठिंडा मंडियों की रेट लिस्ट जारी हुई है।
अमृतसर मंडी में बासमती (1121 नं.) स्टीम चावल 11,600 से 11,800 रुपये प्रति क्विंटल और धान 5,800 से 5,900 रुपये प्रति क्विंटल पर बिका। खन्ना मंडी में गेहूं 2,880 से 2,900 रुपये प्रति क्विंटल और आटा (50 किलो) 1,620 से 1,625 रुपये में कारोबार हुआ।
दाल-दलहन और खाद्य तेलों की बात करें तो लुधियाना मंडी में राजमा चित्रा 12,000 से 15,500 रुपये, अरहर दाल 13,500 से 14,600 रुपये और सरसों तेल 20,000 से 20,600 रुपये प्रति क्विंटल बिका। जालंधर मंडी में गेहूं दड़ा 2,890 से 2,900 रुपये और काबुली चना 9,900 से 14,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
बठिंडा मंडी में जे-34 पंजाब रुई 6,620 से 6,670 रुपये प्रति मन और नई नरमा कपास 8,700 से 9,200 रुपये प्रति क्विंटल पर बिकी। खन्ना में खल सरसों 4,500 रुपये और बठिंडा में सरसों खल 3,950 से 4,000 रुपये प्रति क्विंटल देखने को मिला।
