दक्षिण पूर्व रेलवे ने घने कोहरे के बीच ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने इन सुरक्षा उपायों की समीक्षा की है। रेलवे ने कोहरे के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीपीएस आधारित फॉग सेफ्टी डिवाइस का उपयोग शुरू किया है।
कोहरे की आशंका को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक चार एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद किया है। रेलवे ने सिग्नल पर चूने की मार्किंग भी की है, ताकि कोहरे के बीच सिग्नल की पहचान आसान हो सके।
रेलवे ने जंगल क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही पर भी निगरानी रखने का फैसला किया है। ये सभी कदम ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को ध्यान में रखते हुए उठाए गए हैं।
