मदुरै में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लैयार मंदिर के पास श्रद्धालु 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक कार्तिगई दीपम जला सकेंगे। भगवान मुरुगन मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासनिक रिसीवरों ने रविवार को यह जानकारी दी। रिसीवरों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, श्रद्धालुओं की पूजा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक दीप जलाए जा सकेंगे।
इससे एक दिन पहले शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत शाम पांच बजे तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के शिखर पर स्थित ‘दीपथून’ पर कार्तिगई दीपम जलाया गया था। यह आयोजन रिसीवरों मेघालय हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस. वैद्यनाथन और मद्रास हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वी. पार्थिबन की प्रत्यक्ष निगरानी में हुआ था।
रिसीवरों ने लोगों से प्रशासनिक रिसीवरों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करने तथा शांतिपूर्वक दीप जलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
