रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित एपल स्टोर से करीब दो करोड़ रुपये के आईफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने के आरोप में अंतरराज्यीय कंजर गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस को आरोपियों से 1.50 करोड़ रुपये के 125 आईफोन बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, चोरी गए सामान में 173 आईफोन, एपल वॉच, हेडफोन और एयरपॉड शामिल थे। बताया जा रहा है कि चोरी के आईफोन को बांग्लादेश और नेपाल तक खपाने की योजना थी।

गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह के सरगना राजेश अजय सिंह झाला और चोरी के आईफोन खपाने वाले सफान खान शामिल हैं। दोनों मध्य प्रदेश के निवासी हैं।