लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पहले पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चाओं के बीच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा से राजनीति गरमाई थी। अब सपा ने 11 पीडीए विधानसभा प्रभारी घोषित किए हैं। माना जा रहा है कि ये प्रभारी एसएसआर प्रक्रिया के लिए घोषित किए गए हैं।

समाजवादी पार्टी की ओर से बागपत से सुखेंद्र तोमर, लोनी से अनिल कसाना और गाजियाबाद से अभिषेक गर्ग को पीडीए प्रभारी घोषित किया गया है। वहीं नोएडा से मुकेश शर्मा, हाथरस से रामनारायण काके और सादाबाद से देवेंद्र अग्रवाल को पीडीए प्रभारी बनाया गया है।

मथुरा के छाता सीट से लोकमणि जादौन, मांट से संजय लाठर और आह से कृष्ण वर्मा निषाद को पीडीए विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। शाहजहांपुर के तिलहर सीट पर रोशनलाल वर्मा और जालौन के कालपी से श्रीराम पाल को पीडीए प्रभारी घोषित किया गया है।

इन नामों को बाद में विधानसभा उम्मीदवार के तौर पर घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।