परिसीमन बिल के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को बड़ा झटका लगा है। डीएमके चीफ एमके स्टालिन को मनाने के लिए कांग्रेस समेत गठबंधन के नेता चेन्नई में उनके घर पहुंचे थे, लेकिन सभी को खाली हाथ लौटना पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर स्टालिन को मनाने पहुंचे इंडिया ब्लॉक के नेताओं में कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल थे। हालांकि, डीएमके चीफ अपने रुख पर अडिग रहे।
स्टालिन ने साफ किया कि वह इस मुद्दे पर अपना पक्ष नहीं बदलेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिन मुद्दों को उठाया था, वह इस बिल में जोड़ा गया है। ऐसे में इसका विरोध करने का कोई सवाल नहीं है।
गौरतलब है कि परिसीमन बिल के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस मामले से जुड़े घटनाक्रम पर अपडेट जारी की जा रही है।
