मेमोरी चिप की कमी के कारण स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच Samsung Galaxy A56 को Flipkart पर भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत 33,799 रुपये है, जबकि इसकी लिस्टेड MRP 49,999 रुपये बताई गई है। इस हिसाब से ग्राहकों को सीधे 16,200 रुपये यानी करीब 32 फीसदी की छूट मिल रही है।
Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 1,690 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 32,109 रुपये रह जाती है। पुराने स्मार्टफोन के बदले 29,650 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है, हालांकि यह पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा। फोन 3 महीने की EMI ऑप्शन पर भी उपलब्ध है, जिसमें 11,587 रुपये की तीन किस्तें देकर कुल 34,761 रुपये का भुगतान करना होगा। खरीदारी पर Samsung Galaxy Watch8 के लिए 1,000 रुपये का कूपन भी मिल रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy A56 में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ के साथ आती है। डिवाइस में IP67 रेटिंग है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही 8GB और 12GB रैम तथा 128GB और 256GB स्टोरेज के ऑप्शन उपलब्ध हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की तरफ 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
