नई दिल्ली: पिछले कारोबारी सत्र में 1400 अंकों से अधिक की गिरावट के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ खुला। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स हरे निशान में 83,436.89 पर खुला, जो पिछले कारोबारी सत्र में 82,435.99 पर बंद हुआ था। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी आज 25,658.35 पर खुला, जो आखिरी कारोबारी सत्र में 25,658.35 पर बंद हुआ था।
बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद सेंसेक्स में 1400 अंकों का बड़ा उछाल देखा गया, जबकि निफ्टी50 भी बढ़त के साथ 25,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 1472.94 अंक यानी 1.79 फीसदी की तेजी के साथ 83,908.93 पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से 25 में तेजी और केवल पांच में गिरावट दिखी।
उसी समय सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में एचडीएफसी बैंक (3.50 फीसदी), इन्फोसिस (3.48 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.17 फीसदी), बजाज फाइनेंस (2.70 फीसदी) और एक्सिस बैंक (2.17 फीसदी) शामिल रहे। टॉप लूजर्स में टाटा स्टील (1.10 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.78 फीसदी), टाइटन (0.78 फीसदी), पावरग्रिड (0.11 फीसदी) और सनफार्मा (0.01 फीसदी) रहे।
निफ्टी में भी सुबह करीब 9 बजकर 37 मिनट पर 1.67 फीसदी का उछाल दिखा। यह 424.35 अंक उछलकर हरे निशान में 25,774 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसके कुल 50 शेयरों में से 40 में बढ़त और केवल 10 में गिरावट दर्ज की गई। खबर अपडेट जारी है।
