शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोसी रामौतार (42) ने उसे रोककर बीड़ी का बंडल दुकान से लाने के बहाने अपने घर के अंदर बुला लिया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। गुरुवार दोपहर बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ विदुश सक्सेना ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।