सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तहसील के ऑपरेटर मनजीत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम आरोपी ऑपरेटर को अपने साथ ले गई है और उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, तहसील में तैनात ऑपरेटर मनजीत को रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा। टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
ऑपरेटर के रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर फैलते ही तहसील परिसर में भीड़ जमा हो गई। एसीबी की टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है।
