सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राहुल गांधी की जांच से जुड़ा इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश रद्द कर दिया। यह आदेश हाईकोर्ट ने CBI और ED को दिया था। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने मामला दोबारा हाईकोर्ट भेज दिया है। हाईकोर्ट अब राहुल गांधी को पक्ष बनाएगा और उनका पक्ष सुनने के बाद नया आदेश देगा।

मई में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने BJP कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की शिकायत पर CBI और ED को आरोपों की जांच के निर्देश दिए थे। शिशिर ने राहुल गांधी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ जांच की मांग की थी।

राहुल गांधी ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि याचिकाकर्ता का इस मामले में कोई अधिकार नहीं है और उसने अपनी पहचान या योग्यता भी नहीं बताई है।

यह खबर हम अपडेट कर रहे हैं।