ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2027) के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध कर दिए गए हैं। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र 6 दिसंबर 2026 दोपहर 1:30 बजे तक अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर लेना है। एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर एक्टिव है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर या उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। एग्जाम की टाइमिंग अपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक रहेगी। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए छात्र लॉ में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एडमिशन प्राप्त कर सकेंगे। एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट में प्राप्त रैंक के अनुसार दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर 011-40787555 पर वर्किंग डेज में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
