अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने और घरेलू कामों के लिए किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो TVS iQube एक विकल्प हो सकता है। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक की रेंज देता है, जिससे बार-बार चार्जिंग की चिंता कम हो जाती है।
स्कूटर में साइलेंट हब-माउंटेड BLDC मोटर दी गई है, जो 4.4kW की पीक पावर और 140Nm का पीक टॉर्क देती है। वेरिएंट के हिसाब से इसकी टॉप स्पीड 68 से 82 किलोमीटर प्रति घंटे तक है और यह 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.2 से 4.7 सेकंड में पकड़ सकता है। ट्यूबलर फ्रेम पर बने इस स्कूटर में आगे टेलीस्कोपिक और पीछे हाइड्रोलिक ट्विन-ट्यूब सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क या ड्रम ब्रेक और पीछे रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ 130mm का ड्रम ब्रेक मिलता है। स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील्स पर 90/90-12 साइज के ट्यूबलेस टायर लगे हैं, साथ ही 157mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 770mm की सीट हाइट मिलती है।
इसमें IP67 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग वाली लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो हाई-स्ट्रेंथ एल्यूमीनियम एक्सट्रूजन केसिंग में आती है। स्कूटर में भारत में बना बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, रिवर्स और फॉरवर्ड पार्किंग के लिए Q-Park Assist और चुनिंदा मॉडल्स पर वॉयस/Alexa इंटीग्रेशन भी मिलता है।
सेफ्टी के लिए इसमें जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, क्रैश/फॉल अलर्ट और OTA अपडेट्स दिए गए हैं। सामान रखने के लिए 30 से 32 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज और USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,20,124 रुपए से 1,75,384 रुपए तक है।
