उत्तर प्रदेश में सीएनजी और पीएनजी के खुदरा दाम बढ़ा दिए गए हैं और नई दरें आज से लागू हैं। ग्रीन गैस लिमिटेड (GGL) ने यह फैसला सर्दियों में मांग बढ़ने और वैश्विक स्तर पर सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के कारण आरएलएनजी की खरीद लागत बढ़ने की वजह से लिया है। इससे पहले 31 अक्टूबर को भी सीएनजी के दाम बढ़ाए गए थे।
लखनऊ में सीएनजी अब 110 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो पहले 108 रुपये थी। आगरा में भी सीएनजी 108 रुपये से बढ़कर 110 रुपये प्रति किलो हो गई। उन्नाव में यह 105 रुपये से बढ़कर 107 रुपये और अयोध्या तथा सुल्तानपुर में 106 रुपये से बढ़कर 108 रुपये प्रति किलो हो गई है।
पीएनजी के दाम में भी एक रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की गई है, जिसका असर घरेलू गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। लखनऊ और आगरा में पीएनजी अब 57.50 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। उन्नाव में यह 57 रुपये और अयोध्या तथा सुल्तानपुर में 58.50 रुपये प्रति एससीएम है।
