क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी की नई नेशनल OBC मोर्चा कार्यकारिणी में उन्हें जगह मिली है, जहां उन्हें ‘स्पेशल इनवाइटी’ बनाया गया है।
राज्यसभा सदस्य और OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने चहल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अमरपाल मौर्य उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं।
भाजपा OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी की सूची को लेकर खबर अपडेट की जा रही है।
