20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के संयोग में चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार इस गोचर से शनि और चंद्रमा की युति बनेगी, जिससे विषयोग बनेगा। हालांकि कन्या राशि से शुक्र की दृष्टि रहेगी और चंद्रमा से छठे, सातवें और आठवें भाव में क्रमशः गुरु, शुक्र और बुध जैसे शुभ ग्रहों का संचार हो रहा है, जिससे विषयोग का प्रभाव कम रहेगा। इस कारण कई राशियों के लिए देवउठनी एकादशी का दिन लाभदायक और आनंदप्रद रहेगा। वृषभ, मिथुन और कन्या समेत कई राशियों के लिए शुक्रवार विशेष रूप से शुभ रहेगा, कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और सामाजिक-धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा के द्वादश भाव में होने से दिन खर्चीला रह सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा और किसी धार्मिक या पारिवारिक काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। दान-पुण्य के काम भी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की भावनाओं और सेहत का ध्यान रखना होगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा। उपाय के तौर पर तुलसी मैया को घी का दीप दिखाना चाहिए।
वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का एकादश भाव में होना शुभ रहेगा। भाग्य आर्थिक लाभ दिला सकता है और कोई शौक पूरा हो सकता है। पुराने मित्र काम आ सकते हैं और घर-परिवार में किसी शुभ मांगलिक काम का आयोजन हो सकता है। पिता और बड़ों से लाभ व आशीर्वाद मिल सकता है। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा। उपाय के तौर पर श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मंगलमय रहेगा। राशि स्वामी बुध पंचम भाव में और शुक्र चतुर्थ भाव में रहेंगे, जबकि चंद्रमा दसवें भाव में होकर काम की व्यस्तता बढ़ाएंगे, लेकिन आध्यात्मिक उन्नति और लाभ का अवसर भी देंगे। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा और कारोबार में लाभ से मन आनंदित होगा। शाम का समय अधिक सकारात्मक रहेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा। उपाय के तौर पर नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।
कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का नवम भाव में गोचर धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ा रहा है। वैचारिक मंथन से बचना जरूरी है। पिता और वरिष्ठ लोगों से स्नेह-सहयोग मिलेगा। खानपान में संयम रखना होगा, क्योंकि फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्या की आशंका रहेगी। घर में छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा। प्रेम संबंध के मामले में दिन अच्छा है और कुछ नए संबंध भी जुड़ सकते हैं। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा। उपाय के तौर पर ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करना चाहिए।
सिंह राशि के लिए चंद्रमा का अष्टम भाव में और गुरु का सिंह राशि में होना मिश्रित फल देने वाला रहेगा। भावुकता और आवेश में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में खर्च पर कंट्रोल रखना होगा, हालांकि कुछ पुण्य कार्य में धन खर्च हो सकता है। वाहन सुख का योग बना हुआ है। वैवाहिक जीवन में कटु वाणी से बचना होगा, नहीं तो रिश्ते में तनाव हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहना होगा और असुरक्षित निवेश से बचना होगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा। उपाय के तौर पर चने की दाल और गुड़ गाय को खिलाना चाहिए।
कन्या राशि के जातकों के लिए देवउठनी एकादशी पर शुक्र और चंद्रमा का गोचर लाभ और सुख बढ़ाने वाला है। भाग्य एक से अधिक स्रोत से लाभ देगा। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। महिला जातकों को शौक-श्रृंगार का अवसर मिलेगा और शुभ संदेश व सुख साधनों के मिलने की खुशी होगी। मित्रता और पहचान का दायरा बढ़ेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा। उपाय के तौर पर तुलसी चालीसा का पाठ करना चाहिए।
तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर लाभ के साथ खर्च को भी दर्शा रहा है। सामाजिक व्यवहार और पारिवारिक कार्यों में धन खर्च करना होगा। बीते दिनों की उलझन और मानसिक अशांति से राहत मिलेगी। शाम से रात का समय सुखद बीतेगा और परिवार या मित्रों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिल स
