टाइम मैगजीन की पहली टाइम100 नेक्स्ट इंडिया लिस्ट जारी हो गई है। इस सूची में बिजनेस, एंटरटेनमेंट, साइंस, सोशल सेक्टर और स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में देश का भविष्य गढ़ने वाली उभरती प्रतिभाओं को जगह दी गई है। मनोरंजन जगत से अभिनेत्री आलिया भट्ट, शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान, फिल्मकार पायल कपाड़िया और तेजा रियो के नाम सूची में शामिल हैं। आलिया भट्ट को मैगजीन के एक कवर पर जगह मिली है, जबकि आर्यन खान, पायल कपाड़िया और तेजा रियो दूसरे कवर पर नजर आए हैं।

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक और सीईओ पवन कुमार चंदना को भी एक अलग कवर पर जगह मिली है। संगीत जगत से दिलजीत दोसांझ और अनिरुद्ध रविचंदर भी इस सूची में शामिल हैं। मनोरंजन क्षेत्र से जितेंद्र कुमार, सामंथा रुथ प्रभु, अली फजल, साई पल्लवी, ईशान खट्टर, नयनतारा, विक्की कौशल और वेदांग रैना सहित कई कलाकारों के नाम लिस्ट में हैं। फिल्मकार पा रंजीत और अनुपर्णा राय भी सूची का हिस्सा हैं।

आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म अल्फा में नजर आई थीं। आर्यन खान ने 2025 में नेटफ्लिक्स सीरीज द बैड्स आफ बालीवुड से निर्देशन की शुरुआत की थी। पायल कपाड़िया की फिल्म आल वी इमेजिन ऐज लाइट ने 2024 में कान फिल्म फेस्टिवल का ग्रां प्री पुरस्कार जीता था, जबकि तेजा रियो की फिल्म अंग ने 2026 के टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्लेटफॉर्म पुरस्कार हासिल किया।

इस सूची के शुभारंभ के अवसर पर 12 दिसंबर को मुंबई में टाइम100 नेक्स्ट इंडिया समारोह आयोजित किया जाएगा।