आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने 24 से 29 नवंबर के बीच विभिन्न तिथियों पर 10 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, इसके अलावा 04 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाया जाएगा, जबकि 01 एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन परिवर्तित मार्ग से होगा। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू (68056/68060) 24, 26, 27 और 29 नवंबर को आद्रा स्टेशन तक चलेगी और इसका परिचालन आद्रा से आसनसोल स्टेशनों के बीच रहेगा। वहीं, आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593) 26 नवंबर को आद्रा स्टेशन तक चलेगी और इसका परिचालन आद्रा से पुरुलिया स्टेशनों के बीच रद्द रहेगा।
25 और 28 नवंबर को टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर हटिया तक चलेगी। 26 नवंबर को खड़गपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस खड़गपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 60 मिनट लेट प्रस्थान करेगी।
24, 27 और 29 नवंबर को बक्सर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस को सेक्शन में 45 से 60 मिनट तक कंट्रोल कर चलाया जाएगा।
