अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का विमान एयर फोर्स वन चीन से बिना रुके 15 घंटे की उड़ान भरकर मैरीलैंड के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचा। यह राष्ट्रपति के हवाई सफर के इतिहास में अब तक की सबसे लंबी लगातार उड़ान बताई जा रही है।

विमान में मौजूद प्रेस टीम के एक सदस्य के अनुसार, राष्ट्रपति का विमान स्थानीय समयानुसार शाम 5:54 बजे शेन्जेन से रवाना हुआ और बिना कहीं रुके सीधे मैरीलैंड पहुंचा। ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर विमान गुरुवार रात 8:01 बजे (स्थानीय समय) उतरा। आसमान साफ होने के कारण विमान तय समय रात 8:20 बजे से थोड़ा पहले ही पहुंच गया।

यात्रा के दौरान वीसी-25बी ने वायु सेना के इतिहास में सबसे भारी टेकआफ किया, जिसका वजन लगभग दस लाख पाउंड था। इसने एयर फोर्स वन की अब तक की सबसे लंबी नॉन-स्टॉप उड़ान पूरी की, जिसमें लगभग 15 घंटे का समय लगा। 33,000 फीट की ऊंचाई और 500 नाट की औसत गति से उड़ान भरते हुए यह विमान प्रशांत महासागर के ऊपर से गुजरा और शंघाई, टोक्यो, शेम्या, विनिपेग और क्लीवलैंड से होकर निकला।

व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर स्टीवन चेउंग ने एक्स पर लिखा, 'एक ऐतिहासिक राष्ट्रपति के लिए एक ऐतिहासिक यात्रा।'