अमेरिका के अल्बुकर्क में 31 अक्टूबर को हैलोवीन पार्टी के दौरान तेज संगीत को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ। पुलिस द्वारा जारी होम सिक्योरिटी फुटेज के अनुसार, 40 वर्षीय इलायना गोमेज-विलेडा की अपने पड़ोसियों से बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचने और घूंसे मारने लगीं। इस दौरान गोमेज-विलेडा का 10 साल का बेटा घर से हैंडगन लेकर बाहर आया और किशोर केईनरलीन प्लाजा रेंजेल पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फुटेज में दिखता है कि लड़का पहले गोली चलाने की कोशिश करता है, लेकिन फायर नहीं होती। कुछ सेकंड बाद वह दोबारा निशाना साधता है और गोली चला देता है। गोली लगने के बाद रेंजेल गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है।

मां गोमेज-विलेडा पर मर्डर, चाइल्ड एब्यूज और नाबालिग को अपराध की ओर प्रेरित करने के आरोप लगाए गए हैं। अभियोजन पक्ष ने उन्हें जेल में रखने की मांग की है। उम्र कम होने के कारण 10 साल के लड़के पर अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस और जिला अटॉर्नी ऑफिस तय करेंगे कि उसके खिलाफ क्या कार्रवाई संभव है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे का इरादा क्या था और बंदूक कैसे मिली।