नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की लो कॉस्ट एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मिल गया है। एयरलाइन के बोर्ड ने कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर दीपक राजावत को सीईओ नियुक्त करने की जानकारी दी है। उनकी नियुक्ति 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगी।

राजावत के पास एविएशन और फाइनेंस के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है। सीईओ का यह पद 19 मार्च को आलोक सिंह के इस्तीफे के बाद से खाली पड़ा था।

इससे पहले खबर आई थी कि खर्च कम करने के मकसद से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए अलग-अलग बॉस बनाने के बजाय एक ही सीईओ से काम चलाया जा सकता है। टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने 1 अक्टूबर को एयर इंडिया के सीईओ और एमडी का कार्यभार संभाला था। माना जा रहा था कि उन्हें एयर इंडिया एक्सप्रेस की भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।