मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी से पहले 24 नवंबर को हुई मेहंदी की रस्म में अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी ने बेटी की खुशी में जमकर डांस किया। इस दौरान वह एक मां की तरह नजर आईं।
रस्म के दौरान नीलम देवी ने बेटी शिवांगी को प्यार से मेहंदी लगाई। इसके बाद जब बॉलीवुड का गाना 'सारे लड़कों की कर दो शादी, बस एक तुम कंवारा रखना' बजा, तो एक डांसर ने उनका हाथ पकड़कर डांस करने का अनुरोध किया। नीलम देवी ने भी बेटी की शादी की खुशी में डांस किया।
इसी समारोह में जब फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे का गाना 'मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना' बजा, तो नीलम देवी ने बैठे-बैठे ही डांस कर लोगों का दिल जीत लिया। वह गहरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इस दौरान अनंत सिंह की बड़ी बेटी राजनंदिनी भी मां की इस खुशी को मोबाइल के कैमरे में कैद करती नजर आईं।
गौरतलब है कि 4 दिसंबर को अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दुलारचंद यादव हत्याकांड में सरेंडर करना है। लेकिन पूरा परिवार फिलहाल इस बात पर ध्यान दे रहा है कि घर की छोटी बेटी की शादी को कैसे यादगार बनाया जाए।
