निर्देशक नीतेश तिवारी की फिल्म रामायणम् का नाम ऑस्कर अवॉर्ड्स 2027 की दौड़ में चर्चा में है। वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार निर्माता नमित मल्होत्रा की इस फिल्म को 99वें अकादमी पुरस्कार के लिए 'बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स' श्रेणी की टॉप-20 लॉन्गलिस्ट में शामिल किया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर और यश मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इससे पहले भारत की ऑफिशियल एंट्री फिल्म गोंधल के बाद रामायणम् का नाम भी ऑस्कर के लिए भेजे जाने की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को वर्ल्डवाइड अब तक 1700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी रामायणम् पार्ट-1 की इस लॉन्गलिस्ट में जगह मिली है।

इस श्रेणी की सूची में एवेंजर्स: डूम्सडे, ड्यून: पार्ट थ्री, स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे, द ओडिसी, प्रोजेक्ट हेल मैरी, डिस्क्लोजर डे और गॉडजिला: माइनस जीरो जैसी हॉलीवुड फिल्मों के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा व्हेलफॉल और द शीप डिटेक्टिव्स जैसी छोटी फिल्मों को भी जगह मिली है।

रामायणम् के विजुअल इफेक्ट्स 8 बार ऑस्कर जीत चुकी वीएफएक्स कंपनी DNEG द्वारा तैयार किए गए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इन फिल्मों का मुकाबला करते हुए ऑस्कर 2027 के नॉमिनेशन में अपनी जगह पक्की कर पाती है या नहीं। गौरतलब है कि ऑस्कर 2024 में जापानी फिल्म गॉडजिला: माइनस वन ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स श्रेणी में जीत हासिल की थी।