बिग बॉस 20 में नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान स्काउट और यंग के बीच एक बार फिर तीखी नोकझोंक हुई। यंग ने स्काउट के व्यवहार को नकली बताया, जिस पर स्काउट ने पलटवार करते हुए कहा कि यंग जैसे लोग उनके लिए काम करते हैं। दोनों के बीच बहस के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।
इससे पहले नॉमिनेशन टास्क में उदिति और स्काउट को बिग बॉस ने पहले ही अलग कर दिया था। छोटे ग्रुप में शामिल लव, कनिका और गुल्लू सबसे पहले बड़े ग्रुप के जरिए नॉमिनेट हुए। अरिश्फा ने माही गिल को नॉमिनेट करते हुए कहा कि उन्होंने कैसेट तोड़ा था और उनकी परवरिश पर टिप्पणी की थी। वहीं आम्रपाली दुबे ने माही पर लड़कियों के चरित्र हनन की बातें करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे एक्टिंग में सबसे सीनियर हैं और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
काजी ने माही के बारे में कहा कि उनका समीकरण अभी अच्छा चल रहा है, जबकि आम्रपाली और यंग को अपना फेवरेट बताया। काजी ने आम्रपाली को और यंग ने माही को नॉमिनेट किया। इसके बाद उदिति ने आम्रपाली का नाम लिया, जिससे वे भी नॉमिनेट हो गईं। घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने वाले सदस्यों में स्काउट, लव, कनिका, गुल्लू, माही और आम्रपाली शामिल हैं।
