असम के डिब्रूगढ़ में डुलियाजान ट्रिपल मर्डर केस के दो संदिग्धों पर पुलिस ने फायरिंग की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पैरों में गोली लगी है। मंगलवार रात करीब 11 बजे बालिजन टी एस्टेट में यह एनकाउंटर हुआ।
पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम दोनों आरोपियों को हत्या में इस्तेमाल मुख्य हथियार बरामद करने के लिए ले गई थी। तलाशी के दौरान राजू और अमीर ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की।
इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना के बारे में अन्य जानकारी का इंतजार है।
खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं।
