सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे डासना जेल से रिहा हो गए। रिहाई के बाद उन्होंने जेल रोड स्थित अपने घर के पास पहुंचने पर समर्थकों का जमावड़ा देखा गया। रामपुर से भी कई समर्थक उन्हें लेने गाजियाबाद तक पहुंचे थे। रात करीब 50 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ आजम खां अपने घर के पास पहुंचे, जहां पहले से सैकड़ों समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। आजम खां की झलक देखते ही भीड़ ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए और समर्थकों ने आतिशबाजी छोड़कर उनका इस्तकबाल किया। गाजियाबाद से काफिला निकलने पर रास्ते में भी जगह-जगह समर्थक और सपाई उनकी झलक पाने के लिए खड़े मिले।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां की रिहाई पर एक्स पर लिखा कि इस रिहाई ने इंसाफ पर ऐतबार को बढ़ाया है। उन्होंने लिखा, "जब जुल्म और ज्यादती हो जाए बेहद के पार, तो समझो आ गया है हुक्मरानों का अंतकाल।"
बता दें कि डासना जेल से आजम खां की रिहाई के बाद समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। जेल के बाहर आने पर उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
