समाज में पुरुषों को बचपन से ही यह सिखाया जाता है कि उन्हें रोना नहीं है और हर हाल में मजबूत रहना है। इस सोशल कंडीशनिंग के कारण पुरुष अपनी भावनाओं को दबाते हैं और अकेलापन महसूस करते हैं, जिसका असर उनकी मानसिक सेहत पर पड़ता है।
पुरुष को हमेशा प्रोवाइडर और प्रोटेक्टर की भूमिका में रखा जाता है। घर की आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, परिवार की जरूरतें पूरी करने का दबाव अकेले उसके कंधों पर डाल दिया जाता है। अपनी इच्छाओं और मानसिक थकान को दरकिनार कर उसे दिन-रात काम करना पड़ता है, जबकि इसे उसकी ड्यूटी मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
मानसिक दबाव बढ़ने पर भी पुरुष खुलकर बात नहीं कर पाते, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि थकान जाहिर करने पर समाज उन्हें कमजोर मान लेगा। इसलिए वे परिवार के सामने नकली मुस्कान के साथ जीते रहते हैं। यह इमोशनल आइसोलेशन उन्हें अंदर से खोखला कर देता है।
समाज में यह धारणा बन चुकी है कि पुरुष खुद कितना ही अकेला या दुखी क्यों न हो, उसे हमेशा परिवार का सहारा बनकर मजबूत रहना है। ऐसे में जरूरत इस पुरानी सोच को बदलने की है। यह समझना होगा कि पुरुष भी इंसान हैं और उनकी भी अपनी भावनाएं हैं। घर की जिम्मेदारी सिर्फ उनके कंधों पर नहीं होनी चाहिए। इससे उनकी मानसिक सेहत में सुधार होगा और समानता की भावना भी आएगी। साथ ही बच्चों को बचपन से सेंसिटिव माहौल देने की जरूरत है, ताकि वे टिपिकल जेंडर रोल्स से बाहर निकल सकें।
